किसानों के लिए खुशखबरी! जल्द जारी होगी पीएम किसान योजना( PM Kisan Yojana )की 21वीं किस्त। जानें कब मिलेगी ₹2,000 की अगली किश्त, किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ और कैसे करें ऑनलाइन स्टेटस चेक।
PM Kisan Yojana
देश के करोड़ों किसानों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Yojana )के तहत दी जाने वाली 21वीं किस्त जल्द जारी की जा सकती है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की सहायता तीन किश्तों में दी जाती है। सूत्रों के अनुसार, नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में यह किस्त किसानों के खातों में भेजी जाएगी।
अधूरे दस्तावेज़ वाले किसानों की किस्त अटक सकती है
पीएम किसान सम्मान निधि योजना( PM Kisan Yojana ) के तहत सरकार ने किसानों को स्पष्ट संदेश दिया है कि यदि उनके दस्तावेज अधूरे पाए गए, तो अगली किस्त रोक दी जाएगी। इस बार सरकार ने ई-केवाईसी (e-KYC) और भूमि सत्यापन (Land Verification) को अनिवार्य कर दिया है ताकि केवल पात्र किसानों को ही योजना का लाभ मिल सके।
कई किसान अभी तक इन दोनों प्रक्रियाओं को पूरा नहीं कर पाए हैं, जिससे उनकी 21वीं किस्त अटक सकती है। कृषि विभाग ने चेतावनी जारी की है कि जो किसान दिसंबर से पहले ई-केवाईसी और भू-सत्यापन नहीं कराएंगे, उनके बैंक खातों में किस्त की राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी। इसलिए किसानों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपने सभी दस्तावेज अपडेट कर लें ताकि उन्हें समय पर किस्त का लाभ मिल सके।
यह भी पढ़ें : वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी!Senior Citizen Card बनवाएं और पाएं जबरदस्त सरकारी फायदे
जानिए कैसे देखें अपना नाम पीएम किसान लिस्ट में
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर से pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Farmers Corner” सेक्शन मिलेगा।
यहां पर क्लिक करने के बाद “Beneficiary List” का विकल्प चुनें।
अब एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम भरना है।
सभी जानकारी सही से भरने के बाद “Get Report” पर क्लिक करें।
इसके बाद आपके गांव की पूरी सूची खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम आसानी से खोज सकते हैं।
कब पहुंचेगी आपके खाते में पीएम किसान की अगली किस्त?
देशभर के किसान पीएम किसान योजना ( PM Kisan Yojana )की 21वीं किस्त को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि राशि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ट्रांसफर की जा सकती है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। इसलिए यह तय नहीं है कि किसानों को यह किस्त कब तक मिलेगी।
इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का पैसा
केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना( PM Kisan Yojana ) के लाभार्थियों के लिए नई गाइडलाइन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यह सहायता केवल वास्तविक किसानों को दी जाएगी। जो लोग किसी संवैधानिक पद पर हैं या सरकारी सेवा में कार्यरत हैं, उन्हें इस योजना से बाहर रखा गया है। इसके अलावा, जिनके पास बड़ी कृषि भूमि है या जो आयकर भरते हैं, उन्हें भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार का मकसद है कि धनराशि सीधे उन छोटे किसानों तक पहुंचे जिनके पास सीमित साधन हैं।
पीएम किसान योजना का उद्देश्य
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Yojana )का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपनी खेती से जुड़ी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय में स्थिरता लाना और उन्हें खेती के लिए आवश्यक बीज, खाद, उपकरण व अन्य संसाधन खरीदने में मदद करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता तीन समान किश्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे लाभ सीधे किसानों तक पहुंचता है।
नोट: यह ब्लॉग केवल जानकारी के उद्देश्य से है। आवेदन करने से पहले कृपया सरकारी वेबसाइट पर जाकर नवीनतम निर्देशों और पात्रता की पुष्टि जरूर करें।
हम किसी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।