बिहार सरकार दे रही है स्नातक उत्तीर्ण अविवाहित छात्राओं को ₹50,000 की छात्रवृत्ति। आवेदन की शर्तें, जरूरी दस्तावेज़ और Medhasoft पोर्टल पर प्रक्रिया जानें Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025 में।
Mukhymantri Kanya Utthan Yojana
बिहार सरकार की कन्या उत्थान योजना (Mukhymantri Kanya Utthan Yojana)के अंतर्गत स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के लिए विशेष छात्रवृत्ति का प्रावधान किया गया है। यह योजना केवल उन छात्राओं के लिए है, जिन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली है।
सरकार की ओर से जारी सूचना के अनुसार, योग्य छात्राएं 5 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस योजना के तहत बिहार की अविवाहित स्नातक छात्राओं को ₹50,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
योजना का लाभ उन्हीं छात्राओं को मिलेगा, जिन्होंने बिहार राज्य के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।
Mukhymantri Kanya Utthan Yojana :आवश्यक दस्तावेज़
इस योजना के लिए आवेदन करते समय छात्राओं को कुछ जरूरी दस्तावेज़ जमा करने होंगे। इनमें मैट्रिक, इंटर और स्नातक की मार्कशीट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी शामिल है। ये सभी दस्तावेज़ सही और अपडेटेड होने चाहिए, क्योंकि इन्हीं के आधार पर आवेदन स्वीकृत किया जाएगा और राशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।
आवेदन की आवश्यक शर्तें
कॉलेज प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृत्ति का लाभ पाने के लिए छात्राओं के पास अपना बैंक खाता होना अनिवार्य है। यह खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक (Nationalized Bank) या फिर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में खोला जाना चाहिए। इसके अलावा, यह भी जरूरी है कि छात्रा का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो। यदि खाता आधार से जुड़ा नहीं है तो आवेदन मान्य नहीं माना जाएगा।
सरकार ने यह नियम इसलिए बनाया है ताकि छात्रवृत्ति की राशि सीधे और सुरक्षित तरीके से लाभार्थी छात्रा के खाते में भेजी जा सके। इससे बीच में किसी प्रकार की गड़बड़ी या देरी की संभावना समाप्त हो जाती है और पूरी पारदर्शिता बनी रहती है।
छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर
एस एस कॉलेज प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना(Mukhymantri Kanya Utthan Yojana) का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। सभी स्नातक पास छात्राओं को समय पर पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य है।
Mukhymantri Kanya Utthan Yojanaआवेदन कैसे करें?
सबसे पहले आपको Medhasoft का आधिकारिक पोर्टल खोलना होगा। अगर सीधे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन नहीं दिखे, तो आप दिए गए डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
जैसे ही नया पेज खुलेगा, उसमें मांगी गई सारी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें। इसके बाद आपका मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल होगा। आपको ओटीपी डालकर या मेल के जरिए अपनी डिटेल्स कन्फर्म करनी होगी।
अब फॉर्म भरते समय सबसे ज्यादा ध्यान इस बात पर दें कि आपकी बैंक अकाउंट डिटेल्स, आधार कार्ड नंबर, नाम और पिताजी का नाम बिल्कुल सही-सही लिखा हो। यह जानकारी छोटी सी गलती होने पर भी आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
जब सारी जानकारी भर लें तो एक बार पूरा फॉर्म दोबारा पढ़कर चेक जरूर करें। अगर सब कुछ सही है तो फाइनल सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन कन्फर्मेशन का मैसेज आ जाएगा। इसे अपने पास सुरक्षित रख लें क्योंकि आगे किसी भी अपडेट के लिए यह काम आएगा।
नोट: यह ब्लॉग केवल जानकारी के उद्देश्य से है। आवेदन करने से पहले कृपया सरकारी वेबसाइट पर जाकर नवीनतम निर्देशों और पात्रता की पुष्टि जरूर करें।
हम किसी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।