Land Registration क्या है? जानें जमीन की रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़, नियम और Sale Deed, Gift Deed व Will के माध्यम से जमीन का ट्रांसफर कैसे होता है। आसान भाषा में Step by Step जानकारी।”
Land Registration
भारत सरकार ने जमीन और संपत्ति की रजिस्ट्री प्रक्रिया में बड़े बदलाव की शुरुआत करते हुए Registration Bill 2025 का मसौदा जारी किया है। यह नया प्रस्ताव 1908 से लागू पुराने Registration Act की जगह लेगा और रजिस्ट्री व्यवस्था को पूरी तरह बदलने का लक्ष्य रखता है।
सरकार का कहना है कि यह पहल देशभर में एक समान और आधुनिक रजिस्ट्री ढांचा बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इसके जरिए नागरिकों को पारदर्शी, सुरक्षित और डिजिटल तरीके से रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस नए कानून के तहत “One Nation, One Registry” की अवधारणा लागू की जाएगी, जिससे पूरे देश में डिजिटल और पारदर्शी रजिस्ट्री सिस्टम बनेगा। इसका मकसद लोगों को तेज, सुरक्षित और आसान तरीके से रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराना है।
Land Registration क्या है?
Land Registration किसी भी जमीन या संपत्ति के स्वामित्व को कानूनी रूप से दर्ज कराने की प्रक्रिया है। जब कोई खरीदार प्रॉपर्टी खरीदता है, तो रजिस्ट्री के ज़रिए पुराने मालिक का नाम हटाकर नए मालिक का नाम सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किया जाता है। इस प्रक्रिया के बाद ही खरीदार उस संपत्ति का कानूनी मालिक बनता है और उसे जमीन का इस्तेमाल अपने अनुसार करने का पूरा अधिकार मिल जाता है।
जमीन की रजिस्ट्री (Land Registration)की प्रक्रिया
मार्केट वैल्यू तय करना – सबसे पहले संबंधित जमीन या संपत्ति की सरकारी गाइडलाइन के अनुसार मार्केट वैल्यू तय की जाती है।
स्टाम्प पेपर खरीदना – तय वैल्यू के आधार पर उचित मूल्य के स्टाम्प पेपर खरीदे जाते हैं।
बैनामा तैयार करना – स्टाम्प पेपर पर जमीन की खरीद-बिक्री का एग्रीमेंट (बैनामा) टाइप कराया जाता है, जिसमें खरीदार और विक्रेता की पूरी जानकारी दर्ज होती है।
दस्तावेज़ जमा करना – दोनों पक्षों के पहचान पत्र, जमीन से जुड़े कागजात और जरूरी डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रार ऑफिस में दिए जाते हैं।
गवाहों की मौजूदगी – रजिस्ट्री के समय दो गवाहों की फोटो, आईडी और हस्ताक्षर शामिल किए जाते हैं।
रजिस्ट्रेशन पूरा करना – सभी औपचारिकताओं के बाद रजिस्ट्री दर्ज की जाती है और खरीदार को रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है।
पर्ची प्राप्त करना – अंत में रजिस्ट्रार ऑफिस से पर्ची मिलती है, जो रजिस्ट्री पूरी होने का सबूत होती है और खरीदार को जमीन का कानूनी मालिकाना हक मिल जाता है।
जमीन की रजिस्ट्री (Land Registration) में जरूरी दस्तावेज़
जमीन की रजिस्ट्री(Land Registration)करवाने के लिए कुछ अहम दस्तावेज़ों की जरूरत होती है। इसमें खरीदार और विक्रेता का पहचान पत्र, जमीन से संबंधित खाता प्रमाण पत्र और जमीन का दस्तावेज़ शामिल होते हैं। इसके अलावा NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र), यदि लागू हो तो जनरल पावर ऑफ अटर्नी, प्रॉपर्टी से जुड़ा अलॉटमेंट लेटर, और प्रॉपर्टी टैक्स की रसीदें भी प्रस्तुत करनी पड़ती हैं। इन सभी दस्तावेज़ों की जांच के बाद ही रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी होती है।
जमीन रजिस्ट्री (Land Registration) के नियम
जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए कुछ अनिवार्य शर्तें होती हैं। खरीदी जाने वाली जमीन का प्रमाणित नक्शा होना जरूरी है। रजिस्ट्री के समय विक्रेता को अपने हाथों की उंगलियों के निशान देना अनिवार्य होता है।
जमीन के दस्तावेज़ में विक्रेता की सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे पिता या पति का नाम और स्थायी पता, सही ढंग से दर्ज होना चाहिए। अगर लेन-देन पावर ऑफ अटर्नी के जरिए हो रहा है, तो पावर ऑफ अटर्नी के साथ आवासीय प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना आवश्यक है। ध्यान दें कि विभिन्न राज्यों में रजिस्ट्री से जुड़े नियम समय-समय पर बदलते रहते हैं।
जमीन ट्रांसफर(Land Registration) के प्रमुख Deed
मीन का स्वामित्व बदलने के लिए मुख्य रूप से Sale Deed (बैनामा), Gift Deed (दानपत्र) और Will (वसीयत) का उपयोग किया जाता है। ये सभी कानूनी दस्तावेज़ जमीन के अधिकार को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर करने का प्रमाण होते हैं।
Sale Deed (बैनामा) के माध्यम से खरीदार और विक्रेता तहसील में जमीन की खरीद-बिक्री का कानूनी दस्तावेज तैयार करते हैं। इसमें दोनों पक्षों की पूरी जानकारी, जमीन का नक्शा, गवाहों की जानकारी, स्टाम्प ड्यूटी और अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल होते हैं। इस डीड में समझौते की शर्तें भी दर्ज की जाती हैं, और इसके जरिए ही विक्रेता जमीन का अंतिम कब्जा खरीदार को देता है। इस प्रक्रिया के बाद ही घर या जमीन पर खरीदार का मालिकाना हक वैध माना जाता है।
Gift Deed (दानपत्र) में जमीन का मालिक किसी अन्य व्यक्ति को बिना किसी मूल्य के हक दे सकता है। वहीं Will (वसीयत) के जरिए व्यक्ति अपनी जमीन का हक अपनी इच्छा अनुसार किसी को सौंप सकता है। वसीयत में स्टांप ड्यूटी अनिवार्य नहीं होती; लोग इसे न्यूनतम स्टांप पर टाइप करवा सकते हैं। इन दोनों डीड के माध्यम से भी जमीन का कानूनी ट्रांसफर किया जा सकता है।
नोट: यह ब्लॉग केवल जानकारी के उद्देश्य से है। आवेदन करने से पहले कृपया सरकारी वेबसाइट पर जाकर नवीनतम निर्देशों और पात्रता की पुष्टि जरूर करें।
हम किसी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।