बच्चों का आधार कार्ड अपडेट (Aadhar Card Update ) करना अब आसान और मुफ्त। UIDAI की आधिकारिक प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़ और बायोमेट्रिक अपडेट की पूरी जानकारी।
Aadhar Card Update :
UIDAI ने 2025 से Aadhar Card Update को लेकर नए प्रावधान लागू किए हैं। अब हर आधार धारक को समय-समय पर अपना डेटा अपडेट कराना अनिवार्य होगा। बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट, पुराने आधार की दोबारा सत्यापन प्रक्रिया और एक व्यक्ति के लिए केवल एक आधार नंबर की मान्यता जैसे बदलाव सीधे आम लोगों को प्रभावित करेंगे। यदि समय रहते Aadhar Card Update नहीं किया गया, तो आधार निष्क्रिय हो सकता है और सरकारी लाभ या सब्सिडी रुक सकती है।
आधार कार्ड अपडेट: सिर्फ बनवाना ही नहीं, समय परअपडेट
करना भी जरूरी
भारत में हर उम्र के नागरिक के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है – चाहे वह 6 महीने का बच्चा हो या 60 साल का बुजुर्ग। यह न केवल पहचान का प्रमाण है, बल्कि सरकारी और निजी कामकाज में भी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है।
लेकिन केवल आधार कार्ड बनवाना ही काफी नहीं है। आधार कार्ड अपडेट (Aadhar Card Update) समय-समय पर करना उतना ही जरूरी है। उदाहरण के लिए, बच्चों का बायोमेट्रिक डेटा उम्र के अनुसार अपडेट करना, या पते और मोबाइल नंबर में बदलाव होने पर इसे अपडेट करना। इससे आपका आधार हमेशा सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी बना रहता है और सरकारी योजनाओं, बैंकिंग या पहचान वेरिफिकेशन में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती।
यह भी पढ़ें : 21वीं किस्त से पहले जरूरी जानकारी, ये किसानों को नहीं मिलेगी राशि PM Kisan Yojana Latest Update
बच्चों के आधार कार्ड अपडेट में बायोमेट्रिक क्यों जरूरी है?
जब छोटे बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाता है, उस समय उनकी फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैनिंग पूरी तरह विकसित नहीं होती। इसी कारण से UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने बच्चों के लिए आधार कार्ड अपडेट में बायोमेट्रिक प्रक्रिया को अनिवार्य किया है। यह अपडेट बच्चे की पहचान को जीवनभर सटीक और विश्वसनीय बनाए रखने में मदद करता है।
5 से 7 साल की उम्र में पहला आधार कार्ड अपडेट
बच्चों का पहला बायोमेट्रिक आधार कार्ड अपडेट 5 से 7 वर्ष की उम्र में करना आवश्यक है। इस समय तक बच्चों के फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन स्थिर हो जाते हैं। खास बात यह है कि इस उम्र में किया गया अपडेट पूरी तरह मुफ्त होता है। हालांकि, अगर माता-पिता इस अवधि के बाद अपडेट कराते हैं, तो उन्हें ₹100 शुल्क देना पड़ सकता है।
15 से 17 साल की उम्र में दूसरा आधार कार्ड अपडेट
दूसरा आधार कार्ड अपडेट (Aadhar Card Update) बच्चों के लिए 15 से 17 साल की उम्र के बीच अनिवार्य है। इस दौरान उनका शरीर पूरी तरह विकसित हो जाता है और बायोमेट्रिक डेटा स्थायी हो जाता है। यह अपडेट भी पूरी तरह फ्री में किया जाता है, जिससे आगे चलकर किसी भी वेरिफिकेशन में समस्या न आए।
UIDAI से फ्री में बच्चे का आधार कार्ड अपडेट कैसे करें
बसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपॉइंटमेंट बुक कर लें।
तय तारीख पर नज़दीकी आधार सेंटर पर ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स लेकर पहुँचें।
अगर बच्चा 1 अक्टूबर 2023 के बाद पैदा हुआ है तो जन्म प्रमाण पत्र भी साथ ले जाना ज़रूरी होगा।
वहां आपको अपडेट फॉर्म मिलेगा, उसे भरें और डॉक्यूमेंट्स की कॉपी लगाकर जमा कर दें।
बस हो गया! कुछ ही मिनटों में आपके बच्चे का आधार कार्ड अपडेट (Aadhar Card Update ) रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगा।
बच्चों के आधार अपडेट पर कोई फीस नहीं
अगर आपके बच्चे का आधार अपडेट (Aadhar Card Update) कराना है तो जान लें कि यह पूरी तरह मुफ्त है। UIDAI ने साफ किया है कि बच्चों के आधार कार्ड में बदलाव या बायोमेट्रिक अपडेट के लिए माता-पिता को कोई शुल्क या चार्ज नहीं देना होगा।
कभी-कभी कोई तीसरी पार्टी पैसे मांग सकती है, लेकिन ऐसे में सावधान रहें — यह ग़लत और गैरकानूनी है। बच्चों के आधार अपडेट के लिए आपको सिर्फ UIDAI के आधिकारिक पोर्टल या नज़दीकी आधार सेंटर का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
इस तरह, आप बिना किसी चिंता के अपने बच्चे का आधार अपडेट कर सकते हैं और भविष्य में सरकारी योजनाओं या पहचान सत्यापन में आसानी पा सकते हैं।
नोट: यह ब्लॉग केवल जानकारी के उद्देश्य से है। आवेदन करने से पहले कृपया सरकारी वेबसाइट पर जाकर नवीनतम निर्देशों और पात्रता की पुष्टि जरूर करें।
हम किसी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।