खुशखबरी! शादी अनुदान योजना में राशि बढ़ाकर 60,000 रुपये कर दी गई है। Shadi Anudan Yojana 

योगी सरकार की Shadi Anudan Yojana में बढ़ोतरी, अब गरीब परिवारों की बेटियों को 60,000 रुपये की मदद, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बराबर लाभ।

Shadi Anudan Yojana :

योगी सरकार ने हाल ही में सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थियों के लिए दी जाने वाली राशि बढ़ाई थी। इसके बाद अब पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग शादी अनुदान योजना(Shadi Anudan Yojana)में भी सुधार करने जा रहा है। नए प्रस्ताव के मुताबिक, बेटियों की शादी पर मिलने वाली आर्थिक सहायता ₹60,000 तक कर दी जाएगी। यह कदम उन परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगा, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों के विवाह को लेकर परेशान रहते हैं।

शादी अनुदान योजना को मिलेगा नया स्वरूप

सामूहिक विवाह योजना में दुल्हन को ₹60,000 की सीधी आर्थिक सहायता दी जाती है, लेकिन शादी अनुदान योजना(Shadi Anudan Yojana) के तहत यह राशि अभी तक ₹20,000 ही थी। अब पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने इस अंतर को खत्म करने की तैयारी कर ली है। विभाग के नए प्रस्ताव में शादी अनुदान योजना (Shadi Anudan Yojana)की राशि को बढ़ाकर ₹60,000 करने की सिफारिश की गई है। इससे गरीब परिवारों की बेटियों को दोनों योजनाओं में बराबर का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  Azim Premji Scholarship 2025 :सरकारी स्कूल की छात्राओं के लिए सालाना ₹30,000,अंतिम तिथि न चूकें

शादी अनुदान योजना : पात्रता

एक ही परिवार को योजना(Shadi Anudan Yojana) के तहत अधिकतम दो कन्याओं की शादी पर सहायता दी जाती है।

सामान्य रूप से आवेदन के साथ परिवार का आय-प्रमाण-पत्र अनिवार्य है।

योजना के तहत ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये होनी चाहिए,

परंतु आश्रहीन या विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और उनके मामले में आय-प्रमाण मांगने से छूट दी जा सकती है।

शादी अनुदान राशि में बढ़ोतरी का प्रस्ताव

विभाग ने योजना की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। अब तक पात्र परिवारों को 20,000 रुपये मिलते थे, लेकिन इस राशि को बढ़ाकर 60,000 रुपये किए जाने की सिफारिश की गई है। इस बदलाव का उद्देश्य है कि पिछड़े वर्ग की कन्याओं को विवाह के समय उतनी ही सहायता मिले, जितनी कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दी जाती है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की राशि दोगुनी से अधिक

अब गरीब और पिछड़े वर्ग की बेटियों की शादी में माता-पिता को ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि को 51 हजार रुपये से बढ़ाकर पूरे 1 लाख रुपये कर दिया गया है।
इसमें से 60 हजार रुपये सीधे लड़की के खाते में जमा होंगे और नवविवाहित जोड़े को 25 हजार रुपये के सामान व उपहार दिए जाएंगे। यह फैसला गरीब परिवारों की आर्थिक मदद को और मज़बूत करने की दिशा में अहम कदम है।

2047 तक 24 लाख कन्याओं को लाभ

सरकार ने बेटियों की शादियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। योजना के तहत यह तय किया गया है कि साल 2047 तक करीब 24 लाख लड़कियों की शादी में आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए सरकार ने 14,400 करोड़ रुपये का बड़ा बजट अलग से तैयार किया है। यह पहल सामाजिक कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

FAQs

Shadi Anudan Yojana क्या है?
A: यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसके तहत परिवार को अब 60,000 रुपये तक का अनुदान मिलेगा।

 इस योजना के तहत एक परिवार कितनी बेटियों की शादी पर लाभ ले सकता है?
A: एक ही परिवार को अधिकतम दो बेटियों की शादी पर अनुदान दिया जाएगा।

 योजना के लिए पात्रता क्या है?
A: योजना के तहत परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये होनी चाहिए।आश्रहीन या विधवा महिलाएं प्राथमिकता पाती हैं और उनके मामले में आय प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती।

नोट: यह ब्लॉग केवल जानकारी के उद्देश्य से है। आवेदन करने से पहले कृपया सरकारी वेबसाइट पर जाकर नवीनतम निर्देशों और पात्रता की पुष्टि जरूर करें।
हम किसी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Leave a Comment