PM Fasal Bima Yojana2025: इन नुकसानों पर नहीं मिलता मुआवजा,किसानों के लिए जरूरी जानकारी

किसानों के लिए शुरू की गई PM Fasal Bima Yojana जानें पात्रता, दस्तावेज,और किन परिस्थितियों में मुआवजा नहीं मिलता।

PM Fasal Bima Yojana

भारत सरकार समय-समय पर किसानों की आय और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई-नई योजनाएँ लागू करती रहती है। इन्हीं योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना PM Fasal Bima Yojana, जिसे खासतौर पर किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसान अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं और यदि किसी कारणवश बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, तूफ़ान या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल को नुकसान पहुँचता है, तो सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। अगर आप खेती करते हैं और अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

PM Fasal Bima Yojana के लिए पात्रता और आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना(PM Fasal Bima Yojana )का लाभ देश के सभी किसानों के लिए उपलब्ध है, लेकिन इसके लिए कुछ पात्रता शर्तें और ज़रूरी दस्तावेज होने चाहिए। इस योजना का लाभ वही किसान उठा सकते हैं जिनके नाम पर कृषि योग्य जमीन दर्ज हो और जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो। खेती करने में रुचि रखने वाले और नियमित रूप से खेती करने वाले किसान भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए किसानों को कुछ आवश्यक दस्तावेज जमा करने होते हैं, जिनमें हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो, सक्रिय बैंक पासबुक, जमीन से संबंधित कागजात, आधार कार्ड और मान्य मोबाइल नंबर शामिल हैं। इन दस्तावेजों के बिना योजना का पंजीकरण पूरा नहीं हो सकता। इसलिए किसानों को आवेदन से पहले सभी जरूरी कागज़ तैयार रखने चाहिए।

 PM Fasal Bima Yojana : इन नुकसानों पर नहीं मिलता मुआवजा

अप्राकृतिक कारणों और कटाई के बाद होने वाले नुकसान पर बीमा लाभ नहीं

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ( PM Fasal Bima Yojana) का लाभ केवल प्राकृतिक आपदाओं से हुई क्षति पर ही दिया जाता है। अगर फसल का नुकसान किसी अप्राकृतिक कारण से हुआ है, जैसे खेत में आग लगना, सिंचाई की कमी, किसान की लापरवाही, समय पर खाद या उर्वरक न डालना, गलत मात्रा में दवाओं का प्रयोग करना, या नकली बीज का इस्तेमाल करना, तो ऐसे मामलों में बीमा क्लेम नहीं मिल सकता। इसी तरह यदि फसल पशुओं, पक्षियों या कीटों के हमले से खराब होती है, तो भी योजना के तहत मुआवजा नहीं दिया जाता।

इसके अलावा कटाई के बाद खेत से बाहर निकाले गए अनाज, घर या गोदाम में रखी उपज या मंडी तक ले जाते समय फसल को हुआ नुकसान भी बीमा के दायरे से बाहर है। यानी कटाई के बाद की स्थिति में उपज को अगर किसी भी तरह की क्षति पहुँचे, तो किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कोई लाभ नहीं मिलेगा।

भंडारण और बाजार भाव से जुड़ी क्षति पर नहीं मिलेगा बीमा लाभ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PM Fasal Bima Yojana) के अंतर्गत भंडारण के दौरान होने वाले नुकसान का मुआवजा नहीं दिया जाता। अगर उपज को गोदाम में रखते समय चूहे, कीड़े, घुन लग जाएं, नमी आ जाए या किसी भी अन्य कारण से फसल खराब हो जाए, तो इसका बीमा क्लेम नहीं किया जा सकता। हालांकि, यदि किसान ने फसल की कटाई के बाद उसे थ्रेसिंग के लिए खेत में रखा हो और कटाई के 14 दिनों के भीतर बारिश, ओलावृष्टि या आंधी-तूफान से नुकसान हो जाए, तो उस स्थिति में बीमा लाभ लिया जा सकता है।

इसी तरह बाजार या मंडी भाव से जुड़ी क्षति भी इस योजना में कवर नहीं होती। यदि किसी फसल का दाम मंडी में बहुत कम हो जाए, या एमएसपी से कम मूल्य पर बेचना पड़े, तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में उसका मुआवजा नहीं दिया जाता। साथ ही, खेती करते समय किसान के साथ हुई व्यक्तिगत दुर्घटनाएँ जैसे गंभीर चोट या मृत्यु भी इस योजना के दायरे में शामिल नहीं हैं।

नोट: यह ब्लॉग केवल जानकारी के उद्देश्य से है। आवेदन करने से पहले कृपया सरकारी वेबसाइट पर जाकर नवीनतम निर्देशों और पात्रता की पुष्टि जरूर करें।
हम किसी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Leave a Comment