Post Office RD Scheme में सिर्फ ₹100 से निवेश शुरू करें और सुरक्षित व गारंटीड रिटर्न पाएं। 5 साल में नियमित बचत से लाखों का फंड बनाएं और 6.7% ब्याज दर के साथ लोन की सुविधा भी प्राप्त करें।
Post Office RD Scheme
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (Post Office RD Scheme )एक सुरक्षित और गारंटीड निवेश स्कीम है, जिसमें आप केवल ₹100 प्रतिमाह से निवेश शुरू कर सकते हैं। इसकी अवधि 5 साल होती है और इसमें सरकार द्वारा तय की गई ब्याज दर (फिलहाल करीब 6.7% प्रतिवर्ष) पर तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। यह स्कीम खासकर उन लोगों के लिए है जो छोटे-छोटे निवेश से धीरे-धीरे एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं। 5 साल तक नियमित निवेश करने पर आपको अच्छा खासा रिटर्न और मच्योरिटी राशि मिलती है। इसमें न केवल सुरक्षित बचत की सुविधा है बल्कि जमा राशि पर लोन की सुविधा भी मिलती है। कोई भी भारतीय नागरिक या नाबालिग (अभिभावक के साथ) इसका खाता खोल सकता है। आसान प्रक्रिया, सुरक्षित निवेश और गारंटीड रिटर्न के कारण पोस्ट ऑफिस आरडी आज भी छोटे निवेशकों की पहली पसंद है।
Post Office RD Scheme में 5,000 जमा करने पर कितना लाभ मिलेगा
अगर आप पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम (Post Office RD Scheme )में हर महीने ₹5,000 जमा करते हैं तो एक साल में आपका कुल निवेश ₹60,000 होगा और 5 साल में यह राशि ₹3,00,000 तक पहुंच जाएगी। इस पर वर्तमान 6.7% सालाना ब्याज दर के हिसाब से तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज जुड़ता है, जिसकी वजह से मैच्योरिटी पर आपको लगभग ₹3,56,830 मिलते हैं। यानी कुल ब्याज लाभ ₹56,830 का होता है। इस तरह यह स्कीम साबित करती है कि छोटी-छोटी किस्तों में की गई नियमित बचत भी लंबे समय में एक मजबूत फंड तैयार कर सकती है और निवेशकों को सुरक्षित व गारंटीड रिटर्न दिला सकती है।
Post Office RD Scheme में गारंटीड रिटर्न मिलेगा
अगर आप शेयर मार्केट या म्यूचुअल फंड जैसे निवेश साधनों में पैसा लगाकर जोखिम उठाना नहीं चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीमें आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं, क्योंकि इनमें निवेश पूरी तरह सुरक्षित होता है और रिटर्न भी गारंटीड मिलता है। खास बात यह है कि अगर आपके पास एकमुश्त बड़ी रकम उपलब्ध नहीं है, तब भी आप अपनी मासिक आय में से छोटी-छोटी किस्तों के रूप में निवेश कर सकते हैं। ऐसे में (Post Office RD Scheme )आपके लिए सबसे उपयुक्त विकल्प है, क्योंकि इसमें केवल ₹100 प्रतिमाह से निवेश शुरू किया जा सकता है और धीरे-धीरे आप एक मजबूत फंड तैयार कर सकते हैं।
Post Office RD Scheme से क्या फायदा होगा
पोस्ट ऑफिस आरडी (Post Office RD Scheme )का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह आपको नियमित बचत की आदत डालता है, क्योंकि इसमें हर महीने एक निश्चित राशि जमा करनी होती है। इस योजना में तिमाही आधार पर चक्रवृद्धि ब्याज (Compounding Benefit) मिलता है, यानी हर महीने जमा किए गए पैसों पर न सिर्फ ब्याज जुड़ता है बल्कि उस ब्याज पर भी आगे ब्याज मिलता है, जिससे आपका फंड तेजी से बढ़ता है। चूंकि यह पूरी तरह से सरकार द्वारा सुरक्षित योजना है और इसमें किसी भी तरह का मार्केट रिस्क नहीं होता, इसलिए अगर आप एक भरोसेमंद और गारंटीड रिटर्न वाले निवेश विकल्प की तलाश कर रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
Post Office RD Scheme कि खासियत
पोस्ट ऑफिस आरडी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप अकेले भी खोल सकते हैं और अपने परिवार के साथ जॉइंट अकाउंट के रूप में भी। इसकी शुरुआत सिर्फ ₹100 महीने से की जा सकती है और इसमें कितनी ज्यादा रकम डालनी है इसकी कोई सीमा नहीं है। हर महीने आपको एक तय राशि जमा करनी होती है और समय पूरा होने पर आपको आपकी पूरी जमा रकम के साथ ब्याज भी मिल जाता है। इस समय पोस्ट ऑफिस आरडी पर 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा है, जो तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज के हिसाब से जुड़ता है। अगर आपको कभी पैसों की जरूरत पड़ जाए तो खाता खुलने के एक साल बाद या 12 किस्तें भरने के बाद आप अपनी जमा राशि का लगभग 50% तक लोन भी ले सकते हैं। वहीं, अगर किसी कारणवश बीच में खाता बंद करना पड़े तो इसे 3 साल पूरे होने के बाद समय से पहले भी बंद किया जा सकता है। इसकी कुल अवधि 5 साल होती है, लेकिन चाहें तो इसे 5 साल और आगे बढ़ाया जा सकता है, जिससे आपका फंड और भी बड़ा बन जाएगा।
नोट: यह ब्लॉग केवल जानकारी के उद्देश्य से है। आवेदन करने से पहले कृपया सरकारी वेबसाइट पर जाकर नवीनतम निर्देशों और पात्रता की पुष्टि जरूर करें।
हम किसी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।