महिलाओं के लिए राहत! लाड़की बहन योजना E-KYC की अंतिम तारीख आगे बढ़ी—जानें नया शेड्यूलLadki Bahin Yojana E- KYC

लाड़की बहन योजना ई-KYC (Ladki Bahin Yojana E- KYC )की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है! महिलाओं की बड़ी समस्या हल, नई गाइडलाइन जारी, और ई-KYC करने का आसान तरीका ,सारी अपडेट एक ही जगह पढ़ें। अभी देखें ताज़ा जानकारी!

Ladki Bahin Yojana E- KYC  :

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन योजना (Ladki Bahin Yojana E- KYC )में शामिल महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने बड़ा राहत भरा फैसला लिया है। 18 नवंबर को ई-केवाईसी की आखिरी तारीख तय की गई थी, लेकिन अब भी लगभग 1 करोड़ 10 लाख महिलाएँ प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई हैं। इस दबाव को देखते हुए सरकार ने ई-केवाईसी की समय सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 तक कर दी है। इसकी जानकारी महिला और बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने दी है।

ई-KYC न कर पाने वाली महिलाओं के लिए सरकार ने दी बड़ी राहत

राज्य के कुछ जिलों में आई बाढ़ के कारण संचार व्यवस्था बाधित हो गई थी, जिसकी वजह से कई लाभार्थी समय पर ई-KYC पूरी नहीं कर पाए। कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति ठप रही, तो कुछ क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण महिलाएं प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकीं। इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने प्रभावित लाभार्थियों को एक और मौका देते हुए ई-KYC की अंतिम तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया है।

PM-Kisan 21st Installment :किसानों के लिए खुशखबरी! PM-Kisan की 21वीं किस्त इस दिन आएगी खाते में

जानिए—किस वजह से बढ़ाई गई है अंतिम तिथि

कई महिलाओं को तकनीकी खराबी, नेटवर्क समस्या या अन्य कारणों की वजह से समय पर ई-Kवाईसी पूरा करने में दिक्कत आ रही थी। किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने उनके हित में बड़ा फैसला लिया है।Ladki Bahin Yojana E- KYC  के तहत ई-KYC की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है। इस अतिरिक्त समय के कारण अब कई लाभार्थी women को अपनी प्रक्रिया आसानी से पूरा करने का एक और मौका मिल गया है।

सरकार ने महिलाओं की इस बड़ी दिक्कत को भी दूर किया

सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन महिलाओं के पति या पिता का निधन हो चुका है या जिनका तलाक हो गया है, वे अब ई-KYC के दौरान आय प्रमाण पत्र की जगह अन्य मान्य दस्तावेज़ प्रस्तुत कर सकती हैं। इसके लिए मृत्यु प्रमाण पत्र, तलाक के कागज़ या कोर्ट का आदेश जमा कराना होगा, जिसे जिला बाल विकास अधिकारी के कार्यालय में स्वीकार किया जाएगा।
दरअसल, कई महिलाएँ इसलिए ई-KYC पूरी नहीं कर पा रही थीं क्योंकि सिस्टम उनके पति या पिता की आय संबंधी जानकारी मांग रहा था, जो उनकी स्थिति में उपलब्ध ही नहीं थी। इसी समस्या का हल सरकार ने इस नए निर्देश के रूप में दिया है।

योजना की ई-KYC ऑनलाइन पूरी करने का आसान तरीका

लाडकी बहीण योजना  ई-KYC (Ladki Bahin Yojana E- KYC )पूरा करने के लिए सरकार ने विशेष ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। इच्छुक महिलाएँ सीधे आधिकारिक पोर्टल ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर अपना ई-KYC आसानी से पूरा कर सकती हैं। सरकार द्वारा दी गई समय सीमा को ध्यान में रखते हुए बेहतर होगा कि आप यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लें, ताकि लाभ प्राप्त करने में कोई देरी न हो।

लाड़की बहन योजना से जुड़ी जानकारी

जुलाई 2024 में शुरू की गई यह योजना उन महिलाओं के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है, जिनके परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख तक ही सीमित है। 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्यभर में महिलाओं को आर्थिक स्थिरता देना और उन्हें सामाजिक रूप से अधिक मज़बूत बनाना है।

घर बैठे पूरी करें ई-KYC प्रक्रिया

लाड़की बहन योजना की ई-KYC(Ladki Bahin Yojana E- KYC ) अब आप आसानी से अपने मोबाइल से भी कर सकती हैं। इसके लिए योजना के आधिकारिक पोर्टल या मोबाइल ऐप में लॉगिन करने के बाद “ई-KYC” विकल्प चुनें। आगे बढ़ते हुए अपना आधार नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर आए ओटीपी से सत्यापन पूरा कर दें। कुछ ही मिनटों में आपकी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

FAQs

लाड़की बहन योजना की ई-KYC  की नई अंतिम तिथि क्या है?

ई-KYC की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी गई है। अब महिलाएँ इस तारीख तक प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।

सरकार ने ई-KYC की तारीख क्यों बढ़ाई है?

कई जिलों में बाढ़, नेटवर्क समस्या, बिजली बाधित होने और तकनीकी दिक्कतों की वजह से बहुत-सी महिलाएँ समय पर ई-KYC पूरा नहीं कर पाईं। इन्हीं कारणों से तारीख बढ़ाई गई है।

क्या ई-KYC मोबाइल से भी की जा सकती है?

हाँ, आप अपने मोबाइल फोन से घर बैठे पूरी ई-KYC कर सकते हैं। किसी साइबर कैफे या दफ़्तर जाने की जरूरत नहीं है।

नोट: यह ब्लॉग केवल जानकारी के उद्देश्य से है। आवेदन करने से पहले कृपया सरकारी वेबसाइट पर जाकर नवीनतम निर्देशों और पात्रता की पुष्टि जरूर करें।
हम किसी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

 

Leave a Comment