लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana ): 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में 29वीं किस्त आई! जानें कितनी राशि मिली, कब मिलेगा बाकी शगुन, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें। दीपावली से पहले महिलाओं के लिए खास खबर!
Ladli Behna Yojana
महिलाओं के लिए 12 अक्टूबर एक यादगार दिन बन गया। इस दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्योपुर से सिंगल क्लिक के जरिए 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में कुल 1541 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। यह लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana )की 29वीं किस्त है, जिसे दीपावली से पहले जारी कर सरकार ने एक बार फिर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम उठाया है। इस आर्थिक मदद से लाखों बहनों को त्योहार की तैयारियों में सुविधा मिलेगी।
1500 की जगह सिर्फ 1250 रुपये मिले
Ladli Behna Yojana से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि उन्होंने 1500 रुपये की उम्मीद की थी, क्योंकि सरकार ने इस बार किस्त बढ़ाने का दावा किया था। लेकिन जब उन्होंने बैंक अकाउंट चेक किया, तो केवल 1250 रुपये ही मिले। इससे कई बहनों में भ्रम की स्थिति बन गई है।अब सभी को उम्मीद है कि बाकी के पैसे भी जल्द जारी किए जाएंगे।
Ladli Behna Yojana :कब आएंगे बाकी पैसे?
लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana )की 29वीं किस्त जारी होते ही कई महिलाओं ने ध्यान दिया कि उनके खाते में 1500 की जगह सिर्फ 1250 रुपये आए हैं। हालांकि यह साफ किया जा रहा है कि निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार दिवाली के बाद भाई दूज पर अतिरिक्त 250 रुपये शगुन के रूप में भेज सकती है। खुद सीएम इसको लेकर पहले घोषणा कर चुके हैं, इसलिए बहनों को जल्द पूरी राशि मिलने की उम्मीद है।
लाड़ली बहना योजना के बारे में पूरी जानकारी
लाड़ली बहना योजना(Ladli Behna Yojana ) मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 2023 को शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी महिला सशक्तिकरण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें सामाजिक सम्मान दिलाना है। इस योजना के तहत 18 से 60 वर्ष तक की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्त महिलाओं को हर महीने सीधे उनके बैंक खाते में आर्थिक सहायता दी जाती है।
शुरुआत में राशि 1000 रुपये प्रतिमाह थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 किया गया और अब सरकार इसे 1500 रुपये तक करने की तैयारी में है। यह योजना केवल पैसों की मदद नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनकी जरूरतों को पूरा करने और परिवार व समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।
लाड़ली बहना योजना – पात्रता शर्तें
-
महिला मध्यप्रदेश की स्थायी निवासी हो।
-
महिला विवाहित, विधवा या तलाकशुदा हो।
-
उम्र 21 से 60 साल के बीच हो।
-
परिवार की कुल आय सालाना 2.5 लाख रुपये से अधिक न हो।
-
परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी या पेंशन वाला न हो।
इन सभी शर्तों को पूरा करने पर महिला लाड़ली बहना योजना का लाभ ले सकती है।
आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सुविधा
अगर आप लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana )की किस्त अपने खाते में आई है या नहीं, यह चेक करना चाहती हैं तो इसके लिए सरकार ने ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई है। लाभार्थी सीधे योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर के माध्यम से स्टेटस देख सकती हैं। इस पोर्टल पर न केवल भुगतान जानकारी मिलती है, बल्कि किस्त की तारीख, राशि और अन्य जरूरी डिटेल भी उपलब्ध होती है।
लाड़ली बहना योजना आवेदन प्रक्रिया
इस समय लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana )में नए आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं। भविष्य में आवेदन शुरू होने पर महिलाएं फॉर्म ग्राम पंचायत या वार्ड ऑफिस से ले सकती हैं और उसे पोर्टल या ऐप के जरिए अपलोड कर सकती हैं। आवेदन करते समय महिला की उपस्थिति अनिवार्य है और एप्लिकेशन नंबर संभालकर रखना जरूरी है।
खाते की जानकारी ऑनलाइन कैसे देखें
कई बार मोबाइल पर नोटिफिकेशन या पैसा आने में देर हो जाती है। ऐसी स्थिति में आप लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट के ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ सेक्शन में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी और कैप्चा डालें, ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें और मोबाइल पर प्राप्त OTP दर्ज करें। इसके बाद आपको खाते की पूरी डिटेल मिल जाएगी और आप जान पाएंगे कि किस्त ट्रांसफर हुई या नहीं।
नोट: यह ब्लॉग केवल जानकारी के उद्देश्य से है। आवेदन करने से पहले कृपया सरकारी वेबसाइट पर जाकर नवीनतम निर्देशों और पात्रता की पुष्टि जरूर करें।
हम किसी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।