अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाएं और बिजली बिल पर भारी बचत करें! पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना(Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana )में 2–6 लाख तक लोन और 78,000 तक सब्सिडी आसानी से पाएं।
Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana )आम नागरिकों के बिजली बिल को कम करने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इसके जरिए लोग अपने घरों पर सोलर पैनल इंस्टॉल कर सकते हैं और कम ब्याज दर पर लोन भी प्राप्त कर सकते हैं। 2 लाख रुपये तक का लोन सिर्फ 6% ब्याज पर और 6 लाख तक का लोन होम लोन की दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोग आसानी से सौर ऊर्जा अपना सकें।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य :
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana )आम लोगों के जीवन में रोशनी लाने की एक क्रांतिकारी पहल है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2024 को इस योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि अब हर परिवार अपनी छत से ही बिजली बना सकेगा। सरकार सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी दे रही है ताकि आर्थिक बोझ न पड़े। इस योजना से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बिजली के भारी बिलों से राहत मिलेगी। साथ ही, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य तैयार होगा।
यह भी पढ़ें : PM Dhan Dhanya Yojana :कल पीएम धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का भव्य शुभारंभ ,किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी!
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना दस्तावेज
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana )के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं। पहचान के लिए आधार या पैन कार्ड की जरूरत होती है, जबकि हाल का बिजली बिल आपके कनेक्शन और पते की पुष्टि करता है। बैंक खाता विवरण इसलिए मांगा जाता है ताकि सब्सिडी की राशि सीधे आपके खाते में भेजी जा सके। घर का स्वामित्व प्रमाण ,पासपोर्ट साइज फोटो फॉर्म में लगाई जाती है और मोबाइल नंबर पर ओटीपी तथा अपडेट मिलते हैं।
2 से 6 लाख तक लोन और 78,000 तक सब्सिडी
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना(Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli Yojana ) के अंतर्गत पात्र आवेदकों को सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने हेतु कम ब्याज दर पर ऋण और सब्सिडी प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत 2 लाख रुपये तक का लोन मात्र 6% ब्याज दर पर उपलब्ध है, जबकि 6 लाख रुपये तक के लोन पर होम लोन के बराबर ब्याज लिया जाता है। सरकार 2 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर प्लांट के लिए 30,000 रुपये प्रति किलोवाट तक की सब्सिडी प्रदान करती है।
2 किलोवाट से 3 किलोवाट की अतिरिक्त क्षमता के लिए 18,000 रुपये प्रति किलोवाट की अतिरिक्त सहायता दी जाती है। यदि सिस्टम 3 किलोवाट से अधिक है, तो अधिकतम 78,000 रुपये तक की सब्सिडी निर्धारित की गई है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाएँ।
होमपेज पर “Apply Now” या “Consumer Login” का चयन करें।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर “Verify” करें।
OTP डालकर लॉगिन करें।
अपना नाम, ईमेल, पता, राज्य, जिला और पिन कोड भरें और “Save” पर क्लिक करें।
आवेदन के लिए “Apply for Solar Rooftop” या “Vendor Selection” चुनें।
राज्य, जिला और बिजली वितरण कंपनी का चयन करें, कंज्यूमर नंबर डालें और आवेदन सबमिट करें।
FAQs
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क्या है?
यह योजना आम नागरिकों को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पन्न करने और बिजली बिल कम करने में मदद करती है। सरकार इसके लिए लोन और सब्सिडी प्रदान करती है।
इस योजना के तहत कितनी लोन राशि मिलती है?
2 लाख रुपये तक का लोन मात्र 6% ब्याज दर पर।6 लाख रुपये तक का लोन होम लोन की ब्याज दर पर।
सब्सिडी कितनी मिलती है?
2 किलोवाट तक के सिस्टम पर 30,000 रुपये प्रति किलोवाट।2–3 किलोवाट की अतिरिक्त क्षमता पर 18,000 रुपये प्रति किलोवाट।3 किलोवाट से बड़े सिस्टम पर अधिकतम 78,000 रुपये तक।
नोट: यह ब्लॉग केवल जानकारी के उद्देश्य से है। आवेदन करने से पहले कृपया सरकारी वेबसाइट पर जाकर नवीनतम निर्देशों और पात्रता की पुष्टि जरूर करें।
हम किसी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।