Atal Pension Yojana : 6 स्टेप्स में ऑनलाइन आवेदन करें और पाएं जीवनभर की गारंटीड पेंशन”

₹210 महीना बचाकर पाएं लाइफटाइम पेंशन! अटल पेंशन योजना(Atal Pension Yojana) से जुड़ें और 60 वर्ष की उम्र के बाद ₹5000 तक की मासिक पेंशन का लाभ उठाएं। पूरी जानकारी, पात्रता और दस्तावेज़ यहां देखें।

Atal Pension Yojana

सरकार ने 2015 में गरीब और असंगठित वर्ग के लिए पेंशन योजना (Atal Pension Yojana)की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत जो लोग टैक्स नहीं भरते और छोटे-मोटे कामकाज से जीवनयापन करते हैं, उन्हें 60 साल के बाद हर महीने 1000 से 5000 रुपये तक की पेंशन दी जाती है। इसमें निवेश भी बहुत कम करना पड़ता है, जिससे भविष्य सुरक्षित बनता है।

60 की उम्र में पाएं गारंटीड पेंशन

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) एक गारंटीड पेंशन स्कीम है जिसे खासतौर पर असंगठित वर्ग के लिए बनाया गया है। 18 से 40 वर्ष तक की उम्र में निवेश करने वाले व्यक्तियों को 60 साल के बाद 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 रुपये मासिक पेंशन दी जाती है। कम निवेश के बावजूद यह योजना बुजुर्गों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच का काम करती है।

अटल पेंशन योजना का उद्देश्य

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) का असली उद्देश्य वृद्धावस्था में लोगों को स्थायी आय उपलब्ध कराना है। 60 साल की उम्र के बाद भी यह स्कीम बुजुर्गों को हर महीने तय पेंशन देती है, जिससे उनका गुज़ारा आसानी से हो सके। अटल पेंशन योजना का फायदा यह है कि व्यक्ति को अपने जीवनयापन के लिए दूसरों का मोहताज नहीं होना पड़ता।

यह भी पढ़ें :  Mahatari Vandan Yojana : महिलाओं के लिए बड़ी खबर ,आज सीधे बैंक खाते में 1000 रुपये आएंगे

210 रुपये मासिक निवेश से पाएं सुरक्षित भविष्य

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) की खासियत यह है कि जितनी जल्दी जुड़ेंगे, प्रीमियम उतना ही कम देना होगा। यदि कोई व्यक्ति 18 वर्ष की आयु से इसमें निवेश शुरू करता है, तो उसे प्रतिमाह लगभग 210 रुपये जमा करने होंगे। 60 साल का होने पर उसे हर महीने 5000 रुपये की गारंटीड पेंशन मिलती है, जो जीवनभर जारी रहती है।

अटल पेंशन योजना पात्रता

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है। इसमें केवल वही लोग शामिल हो सकते हैं जो भारत के नागरिक हैं और जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है। सरकार ने अक्टूबर 2022 से यह भी तय कर दिया है कि आयकर भरने वाले लोग इस योजना में नामांकन नहीं कर पाएंगे। इस नियम का उद्देश्य यह है कि सुविधा केवल उन लोगों तक पहुँचे जिनके पास पेंशन की कोई अन्य व्यवस्था नहीं है और जिन्हें बुढ़ापे में आर्थिक सहारे की जरूरत होगी।

अटल पेंशन योजना दस्तावेज

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को कुछ अहम कागजात जमा करने होते हैं। सबसे पहले उम्र साबित करने वाला दस्तावेज़ जैसे जन्म प्रमाण पत्र, हाईस्कूल मार्कशीट, लाइसेंस या आधार कार्ड जरूरी है। इसके अलावा भारतीय नागरिकता का प्रमाण, बैंक खाता नंबर और शाखा की जानकारी भी फॉर्म में देनी होती है। आवेदन करते समय पेंशन योजना का पंजीकरण फॉर्म तथा आधार कार्ड साथ रखना अनिवार्य है।

  Atal Pension Yojana ऑनलाइनआवेदन प्रकिया

enps.nsdl.com खोलकर Atal Pension Yojana → APY Registration चुनें।

New Registration फॉर्म भरें और Continue दबाएँ।

Complete Pending Registration में बाकी जानकारियाँ भरकर KYC पूरा करें।

आपको एक acknowledgement नंबर जारी होगा।

60 साल पर मिलने वाली पेंशन राशि और किस्त (मासिक/त्रैमासिक/छमाही/वार्षिक) चुनें।

नॉमिनी का विवरण सही से भरें।

eSign चरण में Aadhaar OTP द्वारा सत्यापन करवा कर रजिस्ट्रेशन फाइनल करें।

Atal Pension Yojana ऑफलाइन आवेदन प्रकिया

खाता धारक चाहे बैंक का हो या पोस्ट ऑफिस का, वह अपनी शाखा से ही अटल पेंशन योजना में शामिल हो सकता है। शाखा कार्यालय में आपको आवेदन पत्र प्रदान किया जाएगा। उस फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरकर जमा करें। बैंक/पोस्ट ऑफिस प्रक्रिया पूरी करके आपके खाते को योजना से जोड़ देगा।

FAQs

इस योजना में कितनी पेंशन मिलेगी?
 पेंशन राशि 60 साल की उम्र पर ₹1,000, ₹2,000, ₹3,000, ₹4,000 या ₹5,000 मासिक होती है। निवेश की राशि और उम्र के आधार पर इसे तय किया जाता है।

Q3. कौन इस योजना में शामिल हो सकता है?
केवल भारतीय नागरिक जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है। 1 अक्टूबर 2022 से आयकरदाता इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

नोट: यह ब्लॉग केवल जानकारी के उद्देश्य से है। आवेदन करने से पहले कृपया सरकारी वेबसाइट पर जाकर नवीनतम निर्देशों और पात्रता की पुष्टि जरूर करें।
हम किसी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Leave a Comment