रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने तय इनकम! पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीज़न सेविंग्स स्कीम ( SCSS) में निवेश करें और पाएं 8.2% सालाना ब्याज के साथ सुरक्षित भविष्य। पूरी जानकारी यहां।
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीज़न सेविंग्स स्कीम (SCSS)
जो लोग रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम की तलाश में हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीज़न सेविंग्स स्कीम (SCSS) एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है। इस योजना में एकमुश्त राशि निवेश करने पर सरकार की ओर से 8.2% वार्षिक ब्याज दर दी जाती है। ब्याज भुगतान हर तीन महीने में किया जाता है, जिससे निवेशक को समय-समय पर स्थिर आमदनी मिलती रहती है। यदि आपकी जमा राशि अधिक है, तो आपको हर तिमाही करीब ₹61,500 तक का ब्याज मिल सकता है.
ऐसे करें पोस्ट ऑफिस में आवेदन की प्रक्रिया पूरी
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीज़न सेविंग्स स्कीम (SCSS) में निवेश करने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस शाखा में जाकर आवेदन करना होगा। वहां से आप आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं या चाहें तो पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।फॉर्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें,सब कुछ पूरा करने के बाद फॉर्म को पोस्ट ऑफिस में जमा करें — आपका आवेदन प्रोसेस में चला जाएगा।जब आप फॉर्म पोस्ट ऑफिस में जमा करेंगे, तो उसी समय जमा राशि का भुगतान कैश या चेक द्वारा करना होगा।
यह भी पढ़ें : Aadhar Card New Rule 2025 : अब आधार अपडेट और आसान! नवंबर से लागू होंगे ये नए नियम
निवेश की सीमा और अवधि की जानकारी
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीज़न सेविंग्स स्कीम (SCSS) में आप कम से कम ₹1,000 से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस योजना में अधिकतम ₹30 लाख तक की राशि जमा करने की अनुमति दी गई है। स्कीम की मूल अवधि 5 साल तय की गई है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे आगे 3-3 साल की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है, जिससे आपको लंबे समय तक स्थिर आमदनी का लाभ मिलता रहे।
कौन-कौन इस योजना में खाता खोल सकते हैं
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) का खाता कोई भी 60 वर्ष या उससे अधिक आयु का व्यक्ति खोल सकता है। इसके साथ ही, जिन लोगों ने 55 से 60 वर्ष की उम्र के बीच VRS लिया है, वे भी पात्र हैं। वहीं, रक्षा सेवाओं से 50 से 60 वर्ष के बीच रिटायर हुए कर्मचारी भी इस योजना में अपना निवेश कर सकते हैं और नियमित ब्याज का लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Ladki Bahin Yojana eKYC : लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी ,अब लाडकी बहिन योजना में नहीं लगेगा ई-केवाईसी!
25 लाख के निवेश पर मिलेगा इतना ब्याज
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीज़न सेविंग्स स्कीम (SCSS) फिलहाल 8.2 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रही है। अगर कोई निवेशक ₹25 लाख रुपये तक निवेश करता है, तो उसे एक साल में करीब ₹2,05,000 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। यह ब्याज हर तीन महीने में भुगतान किया जाता है, जिससे निवेशक को हर तिमाही ₹51,250 रुपये की राशि मिलती है। इसका औसत निकालें तो हर महीने करीब ₹17,000 रुपये की स्थिर इनकम मिलती है — वह भी बिना किसी जोखिम के।
रिटायरमेंट के बाद भी गारंटीड इनकम का भरोसा
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीज़न सेविंग्स स्कीम (SCSS) उन लोगों के लिए वरदान साबित होती है जो रिटायरमेंट के बाद भी नियमित इनकम चाहते हैं। इस स्कीम में एक बार पैसा जमा करने के बाद हर तीन महीने में ब्याज के रूप में तय रकम आपके खाते में आती रहती है। साथ ही, एक ही घर के दो सदस्य अपने-अपने नाम से खाते खोल सकते हैं, जिससे परिवार की कुल आमदनी दोगुनी हो जाती है। यह स्कीम बुजुर्गों को सुरक्षित और स्थिर आर्थिक भविष्य देती है।
नोट: यह ब्लॉग केवल जानकारी के उद्देश्य से है। आवेदन करने से पहले कृपया सरकारी वेबसाइट पर जाकर नवीनतम निर्देशों और पात्रता की पुष्टि जरूर करें।
हम किसी नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।